देवघर, अप्रैल 9 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी निवासी महेंद्र प्रसाद राणा को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण संगठन, झारखंड का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि महेंद्र राणा की सक्रिय सामाजिक भूमिका, जनसेवा के प्रति समर्पण व प्रभावशाली कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन पर संगठन सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.