गोपालगंज, जनवरी 31 -- गोपालगंज। महेंद्र महिला महाविद्यालय में शनिवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. रुखसाना खातून के अवकाश प्राप्ति के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। मौके पर डॉ. श्याम शरण ने कहा कि प्राचार्य प्रो. रुखसाना खातून के कार्यों से हमेशा प्रेरणा मिली है। डॉ. पंकज कुमार ने उन्हें न केवल एक कुशल प्राचार्य बल्कि एक बेहतरीन प्राध्यापक भी बताया। डॉ. पिंकी कुमारी ने उन्हें एक नेकदिल इंसान के रूप में याद किया। मौके पर डॉ. नंद किशोर यादव, डॉ. बैरिस्टर यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.