महेंद्र महिला कॉलेज में अभाविप की नई इकाई गठित, काजल बनीं अध्यक्ष
गोपालगंज, जुलाई 12 -- गोपालगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शनिवार को महेंद्र महिला महाविद्यालय की वर्ष 2026-27 की नई कॉलेज इकाई का गठन किया। आयोजित बैठक में छात्रहित, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। काजल कुमारी को कॉलेज अध्यक्ष, सान्या पांडेय एवं संचला कुमारी को उपाध्यक्ष, निशा कुमारी को कॉलेज मंत्री तथा कुमकुम कुमारी और सलोनी सिंह को सह मंत्री बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए भी संयोजक एवं सह संयोजकों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत संयोजक हर्षिता कुमारी, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली गुप्ता, जिला छात्रा प्रमुख आदिति हर्ष, श्रेया सिंह, रोशनी उपाध्याय और संध्या कुमारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.