चाईबासा, मार्च 22 -- नोवामुंडी, संवाददाता: भाजपा द्वारा महेंद्र महाकुड़ को सारंडा मंड़ल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। सारंडा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद महेंद्र महाकुड़ ने खुशी जाहिर करते हुएकहा कि पार्टी के पुराने समर्पित व नये कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रखंड के साथ पंचायत स्तरीय संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...