सोनभद्र, जून 29 -- ओबरा। शिशु शिक्षा निकेतन ओबरा के पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद शुक्ला के आकस्मिक निधन से दुखी होकर पूरा विद्यालय परिवार ने सोमवार को विद्यालय प्रबंधक विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतक आत्मा की शांति एवं परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में सीबी राय, आलोक भाटिया, पूर्व चेयर मैन उमाशंकर सिंह, लवकुश अग्रहरि, अनिल सिंह, भोला दुबे, सुशील कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...