अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़। महेंद्र नगर स्थित राठौर बगीची के पास व भदेसी रोड पला तिराहा के पास पाइप लाइन लीक कर रही है। इससे पानी बह रहा है। पानी बहने के कारण सड़क टूट रही है। सड़क टूटने के कारण गड्डे हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति चलने तक पानी सड़क के नीचे से निकलता रहता है। सप्लाई बंद होने के बाद पानी निकलना बंद हो जाता है। लगातार पानी बहने के कारण आसपास की सड़क टूट गई है। सड़क में गड्डे हो गए हैं, जिसके कारण आना जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से समाधान की मांग की है। नगर निगम जीएम जल डा. पीके सिंह ने बताया कि लीकेज संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। समस्या होगी तो उसका निराकरण करा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...