बदायूं, अक्टूबर 6 -- किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन किसान जागृति दिवस के रूप में सोमवार छह अक्तूबर को शहर के मालवीय आवास पर मनाया जाएगा। बरेली मंडल के प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया किसानों की आवाज चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत थे। उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भी जन्म दिवस पर जिले के पदाधिकारियों से वार्ता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.