सहारनपुर, सितम्बर 27 -- मानसी अभिनय गुरुकुल की ओर से गायक महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर उनके गाए गीतों की प्रस्तुति देकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में करीब 50 प्रतिभागियों ने गीत प्रस्तुत कर उन्हें याद किया। इस दौरान पर्यावरणविद् राजेंद्र अटल, रीता वर्मा, सुधीर अधि, वेद प्रकाश, शिवराज, इशिका, शैली, मानसिंह, सुनील शर्मा, कुलदीप सिंह, बिंदिया, चेल्सी, चेष्टा, रवि जसूजा, आरके वर्मा, शिवम, अश्विनी, अनुज, विनोद, मीरा और दीपचंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...