महेंद्रपुर में गंगा का भीषण कटाव, दो दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन : अवधेश राय
बेगुसराय, अगस्त 8 -- मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड की बलहपुर पंचायत-1 के महेंद्रपुर गांव में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की गंभीर स्थिति का जायजा लेने शनिवार को सीपीआई के जिला मंत्री एवं पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय कटाव स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों से तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। अवधेश राय ने कहा कि कटाव के कारण गांव, बांध, कृषि योग्य भूमि और पशुओं के चारे के क्षेत्र पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग और सरकार पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि आपदा के समय खानापूर्ति नहीं, बल्कि ठोस एवं स्थायी कटाव निरोधी व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो सीपीआई सड़क से सदन तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.