मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। श्री मेंहदीपुर बालाजी धाम ट्रस्ट नौ से बारह अप्रैल तक रफातपुरा स्थित भवन में श्री बालाजी का वार्षिकोत्सव मनाएगा। इस दौरान बालाजी पर आधारित कार्यक्रमों की धूम रहेगी। महंत राजू महाराज एवं सेवादार सर्वेश्वर गोयल ने बताया कि महोत्सव नौ अप्रैल को आरंभ होगा। पहले दिन बाबा का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। 10 अप्रैल को रामायण का अखंड पाठ आरंभ होगा। 11 अप्रैल की सुबह सवा मनी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भंडारा आरंभ होगा और रात को 9 बजे से बालाजी का अखंड दरबार सजेगा। 12 अप्रैल को महाआरती के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...