काशीपुर, फरवरी 2 -- काशीपुर, संवाददाता। महुआखेड़ा में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया। हल्द्वानी के अर्जुनपुर हैडा गजर डी-क्लास निवासी 31 वर्षीय संदीप पंत पुत्र गणेश चंद्र पंत महुआखेड़ा गंज के ग्राम कटैय्या स्थित क्रॉस बॉड प्लाईवुड में बॉयलर इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। वह यहां फैक्ट्री परिसर के क्वाटर में रहते थे। बीते रविवार रात वह अपने साथी कर्मी 27 वर्षीय चंदन बिष्ट निवासी जौलजीवी के साथ चाय पीने महुआखेड़ा गंज चौराहे पर बाइक से आए थे। रात करीब साढ़े दस बजे वापस लौटते दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गए। दोनों को मुरादाबाद रोड स्थि...