महुवाखेड़ा गंज में औद्योगिक इकाईयों में आ रही समस्याओं पर हुई चर्चा
काशीपुर, अप्रैल 29 -- काशीपुर, संवाददाता। महुआखेड़ा गंज में कार्यरत औद्योगिक इकाइयों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर दीपक बाली के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मंगलवार देर शाम कुमाऊं-गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की बैठक महुआखेड़ा गंज में मेयर दीपक बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे बरसात के दौरान पानी भर जाता है और उद्योगों का उत्पादन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि महुआखेड़ा गंज में विकसित औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था न होने से रात में श्रमिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक स्थानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.