महुवल में नाले की सफाई व मरम्मत शुरू
सीवान, मार्च 17 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के छाता पंचायत अंतर्गत महुवल गांव के वार्ड 14 में पिछले करीब दो वर्षों से नाले के ओवरफ्लो होने के कारण मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को बोले सीवान कॉलम के माध्यम से आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने 26 जनवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसका संज्ञान लिया और नाले की सफाई व मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। छाता पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार ने बताया कि नाले की समुचित सफाई के लिए स्लैब हटाकर अंदर जमा कचरा और गाद को साफ कराया जा रहा है। जहां बड़े स्लैब के कारण सफाई में दिक्कत आ रही है, वहां पुराने स्लैब को तोड़कर सफाई के बाद नए स्लैब डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों के भीतर नाले की सफाई पूरी कर ली जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.