महुवर खास गांव में बीच सड़क पर खंभा होने से परेशानी
चंदौली, जून 3 -- टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के महुअर खास गांव में बीच सड़क पर बिजली का पोल लगा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे हमेशा आवागमन में दुर्घटना की आाशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में किसी तरह लोग निकल जाते हैं लेकिन रात में हमेशा भय बना रहता है। खंभा नहीं हटाए जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत बिजली उपकेंद्र चहनियां पर की गई। रास्ते में से बिजली का खम्मा हटाकर बगल में किया जाए लेकिन आश्वासन देकर अधिकारी भूल जाते है। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती। दर्जनों लोग खंभे से टकराकर घायल हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.