महुली में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताई संवेदना
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- महुली नहर के पास बुधवार रात बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित परिवार के छह सदस्यों की मौत पर शनिवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र संवेदना जताने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार में सकुशल एकमात्र अमन श्रीवास्तव की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के साथ पहुंचे डॉ. रोहित ने अमन को ढांढस बंधाया। आसपास के लोगों ने अमन को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रयास करने को कहा। इस पर डॉ. रोहित ने मुख्यमंत्री से अमन की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। शनिवार को भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह ने भी महुली पहुंचकर संवेदना जताई। यह भी पढ़ें- नाले में डूबने से मरे युवक के परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.