प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर छह लोगों की मौत होने की जानकारी होने पर पूरे प्रदेश से लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने महुली पहुंच रहे हैं। रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के एकमात्र वारिस अमन श्रीवास्तव को ढांढस बंधाते हुए कहा कि महासभा परिवार के साथ खड़ा है। महुली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने पूरे प्रदेश के कायस्थ परिवारों से अपील करते हुए कहा कि अमन श्रीवास्तव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में इस परिवार की आर्थिक सहायता के लिए लोग आगे आएं। यह भी पढ़ें- महुली में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताई संवेदना उन्होंने साथ रहे नगरपालिका अध्यक्ष के ...