आरा, मई 2 -- -आंधी-पानी के चलते तीन दिन तक आवागमन बाधित रहने से रही परेशानी -लग्न के मौसम में यात्रियों और व्यापारियों को उठानी पड़ी काफी मुश्किलें

पुल का पुनः संचालन बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के महुली स्थित गंगा नदी घाट पर स्थित बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पीपा पुल लगभग 69 घंटे बाद शनिवार को फिर चालू हो गया। शनिवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद छोटे वाहनों के लिए पुल पर परिचालन शुरू कराया गया। तीन दिनों तक आवागमन बाधित रहने के बाद दोनों राज्यों के लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे तेज आंधी और बारिश के कारण महुली पीपा पुल क्षतिग्रस्त होकर बीच से दो हिस्सों में बंट गया था। अचानक हुई इस घटना से पुल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। घटन...