धनबाद, फरवरी 27 -- बलियापुर। महुलटांड़ में गुरुवार को संथाली नृत्यगीत के साथ आदिवासियों ने बाहापर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ जाहेरथान में नायकी हाड़ाम कात्तिक बेसरा के पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुआ। मौके पर आदिवासियों के कुलदेवता मारांग-बुरूंग जाहेरऐरा व बाहाबोंगा की पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक वेशभूषा के साथ संथाली नृत्यगीत का जो दौर शुरू हुआ, देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने गांव के हर दरवाजे पर नायकी हाड़ाम का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...