महुरसा और सेमरौल प्रावि में बच्चों को वितरित की गई पोषण पोटली
गाजीपुर, जुलाई 1 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय महुरसा और सेमरौल में बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नौनिहालों को 'पोषण पोटली' वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों से चिन्हित बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं संतुलित पोषाहार से युक्त पोटली प्रदान की गई, जिसे उनके स्वस्थ एवं सुखद शैक्षणिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और उनकी प्रारंभिक शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना विद्यालय की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सूर्य प्रताप सिंह, पीयूष सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र तिवारी, अमित सिंह, मनोज सिंह, सोनू खरवार, प्रतिभा, मनोज मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.