धनबाद, मार्च 30 -- महुदा रेलवे के सेवाग्राम में चैत्र रामनवमी की विजयदशमी के अवसर पर लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बजरंग दल अखाड़ा समिति महुदा सेवाग्राम के अध्यक्ष शिवबालक हरि एवं सचिव लखी प्रसाद हाड़ी के द्वारा लाठी खेल कर शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को समिति की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों द्वारा जबरदस्त लाठी खेल व आकर्षक झांकी खेल प्रस्तुत किया गया। सेवाग्राम के खिलाड़ियों ने अपने खेल से विधायक सहित अन्य उपस्थित अतिथियों व दर्शकों का मन मोह लिया। खेल संपन्न होने के पश्चात महुदा रेलवे आरपीएफ इंस्पेक्टर कुमार राजीव के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हिमांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.