महुदा-राजगंज फोरलेन पर हादसे में दो घायल
धनबाद, जून 30 -- महुदा-राजगंज फोरलेन पर तारगा के समीप सोमवार को एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दो युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर चोट लगने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तारगा पंचायत के माथाटांड़ निवासी तापस मुखर्जी अपनी बाइक से कतरास से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक खराब हो गई और वह बाइक धकेलकर घर ले जा रहे थे। इसी बीच निरसा निवासी पंकज मंडल अपनी बाइक में पेट्रोल लेने के लिए विपरीत दिशा से तारगा स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, दोनों घायल इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे बाइक सवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.