धनबाद, जून 27 -- महुदा। धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर हिंद होटल के समीप दो बाइक सवारों की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे युवक का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है। कल्याणपुर निवासी बबलू महतो अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, उसी दौरान कांड्रा निवासी रवि कुमार राय एवं सुधीर कर्मकार एक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से महुदा मोड़ की ओर जा रहे थे। हिंद होटल के समीप दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर बाइक के टक्कर में दो युवक जख्मी दुर्घटना में बबलू महतो और रवि कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुधीर कर्मकार को मामूली चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही महुदा पुलिस मौके पर पहुंची और घ...