महुदा में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या
धनबाद, जून 14 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल महुदा से कुलटांड़ बस्ती जाने वाले मार्ग पर शनिवार को सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का गला आधा रेता हुआ था, जिससे प्रथमदृष्टा मामला जघन्य हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान तारगा पंचायत के भुरूंगिया बस्ती निवासी हलीम शेख (63 वर्ष) के रूप में हुई है। वे महुदा बाजार स्थित एक बक्सा दुकान में काम करते थे। परिजनों के अनुसार हलीम शेख दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर से निकले थे, जिसके बाद दोपहर 3 बजे झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- दिव्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.