महुदा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा
धनबाद, मई 13 -- बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह की ओर से मंगलवार को महुदा पंचायत सचिवालय में सीएसआर योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें एक सौ से अधिक महिला-पुरुष ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। मुनीडीह क्षेत्रीय अस्पताल के डॉ एस पाडेला ने बताया कि जांच शिविर में एनिमिया, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की जांच की गई। उन्हें चिकित्सीय परामर्श व निःशुल्क दवा दी गई। मौके पर मुनीडीह क्षेत्र के केदार कुमार सिंह, मुखिया मो बदरुद्दीन अंसारी, जमील अख्तर, मनीष आनंद, अमर हरि, गुड़िया कुमारी, राजीव सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.