महुदा बाजार में सड़क दुर्धटना में घायल पंडित की ईलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम
धनबाद, जून 29 -- महुदा बाजार में रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल राधानगर निवासी 50 वर्षीय सकलदीप सिंह उर्फ पंडित की ईलाज के दौरान सोमवार रात एसएनएमएमसीएच में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सकलदीप मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र के हरिद्वार में रहने के कारण उसके घर पहुंचने में विलंब हो रहा है। इसी कारण मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को घर लाया जाएगा तथा अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह मृतक के घर पहुंचीं और शोक संत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.