महुदा पंचायत में मेधावी छात्र हुए सम्मानित
धनबाद, जून 29 -- महुदा पंचायत सचिवालय में रविवार को मुखिया मो. बदरूद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाटडीह ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मेंहदी हसन अंसारी व जमशेद अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर समाजसेवी मो. अमान, हजरत अली अंसारी, सदरुद्दीन अंसारी, हाजी फिदा हुसैन अंसारी, डॉ इरफान अंसारी आदि मौजूद थेRs.।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.