महुदा के कंचनपुर बस्ती में हनुमत महोत्सव प्रारंभ
धनबाद, अप्रैल 27 -- महुदा प्रतिनिधि। महुदा क्षेत्र के कंचनपुर बस्ती में ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हनुमत महोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान से हनुमत पूजन और पंचांग पूजन किया गया। आचार्य दिलीप तिवारी एवं उनके सहयोगियों के मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया था। कार्यक्रम में यजमान के रूप में सलखु रवानी, अरूण कुमार रवानी, मनोज कुमार, विलास रवानी,उपेन्द्र रवानी, अजय कुमार,मनीष कुमार, रवि कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- महुदा में हनुमत महोत्सव को लेकर समिति की हुई बैठक ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.