महुदा की युवतियों ने हिमाचल में दिखाई झारखंडी संस्कृति
धनबाद, जुलाई 14 -- हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित श्री सांई यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय युवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय युवा एकता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में महुदा सहित झारखंड के युवक व युवतियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया। 10 जुलाई से शुरू हुए इस कार्यक्रम में महुदा के सामाजिक संगठन युवा भारत के राष्ट्रीय समन्वयक उमेश तुरी के नेतृत्व में झारखंड राज्य की 10 सदस्यीय टीम इस कार्यक्रम में भाग ले रही है। उमेश तुरी ने बताया कि 16 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन में झारखंड के प्रतिभागियों ने अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। झारखंड की टीम में रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा की ऋतम्भरा सुमन एवं करिश्मा कुमारी, पीएनएम कॉलेज गोमो की श्रद्धा कुमारी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.