महुदा इंटर कॉलेज में निगरानी समिति का धरना शुरू
धनबाद, मई 19 -- महुदा इंटर महाविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और पीएफ राशि के घोटाले की जांच की मांग को लेकर सोमवार को कॉलेज की निगरानी समिति के सदस्यों ने कॉलेज परिसर के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। मौके पर निगरानी समिति के सदस्य प्रदीप महतो ने आरोप लगाया कि कॉलेज में लंबे समय से वित्तीय गड़बड़ी हो रही हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि कॉलेज के विकास और छात्रहित से जुड़ी योजनाओं की राशि का भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया। धरनार्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू नहीं होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर प्रदीप महतो, मुखिया सूर्यकांत महतो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.