धनबाद, मार्च 12 -- महुदा इंटर महाविद्यालय व महुदा महाविद्यालय के संस्थापक सचिव हाजी अब्दुल रब अंसारी की नौवीं पुण्यतिथि बुधवार को महाविद्यालय परिसर में मनाई गई। इसमें महाविद्यालय प्रबंधन समिति तथा शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर शासी निकाय के सचिव दीपनारायण शर्मा ने कहा कि अब्दुल रब अंसारी सही मायने में एक सच्चे शिक्षाविद थे। उन्होंने महुदा क्षेत्र की गरीब जनता के बच्चों के लिए जनता के सहयोग से इस महाविद्यालय की स्थापना की तथा लंबे समय तक इसका संचालन किया। समारोह को प्राचार्य प्रो. सिकंदर रवानी एवं अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व प्राचार्य श्याम लाल महतो, प्रो. कौशिक बनर्जी, प्रो. आदित्य कुमार, प्रो. भरत महतो, प्रो. राजकुमार प्रसाद, प्रो. उत्तम कुमार दास, प्रो. दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.