धनबाद, दिसम्बर 20 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा इंटर कॉलेज के बर्खास्त प्रोफेसर एवं द्वारपाल द्वारा कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप अपनी मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को 12 वें दिन समाप्त हो गया। धरना शासी निकाय सदस्य सह जैक प्रतिनिधि डॉ अरूण कुमार महतो के हस्तक्षेप से समाप्त हुआ। उन्होंने दोनों कर्मियों को सेवा बर्खास्तगी वापस लेने एवं कार्य में योगदान देने संबंधी पत्र सौंपा। इस मौके पर डॉ महतो ने बताया कि 16 दिसंबर को एसडीओ कार्यालय में हुई शासी निकाय की बैठक में दोनों कर्मियों की बर्खास्तगी वापस लेने तथा पुनः कार्य में योगदान पर सहमति बनी थी। शेष आठ सूत्री मांगों पर विचार के लिए एक माह के भीतर शासी निकाय की पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि दोनों कर्मियों की बर्खास्तगी गलत तरीके से हुई थी, जिसे अब सुधार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.