मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्रीय वन रेंज के महुगढ़ी जंगल में लगी आग पर दूसरे दिन शनिवार की दोपहर वन विभाग की टीम ने काबू पाया। शुक्रवार की रात भर महुगढ़ी जंगल धधकता रहा। तेज हवाओं के चलने से महुगढ़ी जंगल में लगी आग फैलते हुए बबुरा वन क्षेत्र के अलमी जंगल तक पहुंच गई थी। वन विभाग की टीम एक जगह आग बुझा रही थी, वहीं दूसरी ओर आग फैलकर दूसरे स्थान तक पहुंच गई। पहाड़ के ऊपरी हिस्से में लगी आग को बुझाने में वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं आग की चपेट में आने से नीम, खैर, तेंदू, पलाश, सलई आदि जंगली पेड़ जलकर नष्ट हो गए। यह भी पढ़ें- महुआ चुनने के लिए जंगल में लगाई आग, वन विभाग बेखबर अलमी जंगल में लगी आग को शनिवार देर शाम तक वनविभाग की टीम बुझाने में जुटी रही, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वन रक्षक अनादि नाथ तिवारी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.