महुगढ़ में मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज
मिर्जापुर, मई 18 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। महुगढ़ गाँव निवासी सत्यम ने बताया कि अरुण व आशीष तीनों एक बाइक से कोटार गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। महुगढ़ गांव के पास दूसरी खड़ी बाइक में टक्कर हो गई। जिस पर महुगढ़ गांव निवासी नीरज, दीपक, संतोष व राजू ने सरिया और राड से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- मुरादपुर में हुए संघर्ष में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस सत्यम की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट मामले में केस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.