कौशाम्बी, जून 20 -- कड़ा धाम की शीतला धाम चौकी पुलिस ने शुक्रवार को 12 लीटर महुए की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गड़रियन का पूरा निवासी लवकुश सरोज पुत्र इंद्रलाल सरोज को उसके गांव के समीप से ही पकड़ा गया है। मुकदमा कायम कर आरोपी को निजी मुचलके पर थाने से ही जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...