महुए की 10 लीटर शराब के साथ युवक बंदी
कौशाम्बी, मई 31 -- पिपरी थाना पुलिस ने शनिवार की शाम महुए की 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि इलाके के नसीरपुर निवासी राधेश्याम पुत्र स्व. श्रीराम को उसके गांव की पुलिया के समीप से पकड़ा गया है। वह काफी दिनों से अपने घर पर शराब बनाकर उसकी बिक्री करता था। मुकदमा कायम कर आरोपी को थाना स्तर से ही जमानत दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.