महुआ से ताजपुर-समस्तीपुर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी
हाजीपुर, मई 21 -- हाजीपुर। निज संवाददताा हाजीपुर सहित पूरे वैशाली वासियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार और पीएम मोदी की ओर से संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में भगवानपुर - महुआ से ताजपुर - समस्तीपुर रेल लाइन को भी हरी झंडी मिली है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने बिहार के लिए इसके साथ कुल 29 नई रेल लाइनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि महुआ की जनता लम्बे समय से रेल लाइन बिछने की आस लगायी बैठी। आज उनका सपना साकार हुआ। लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का सपना साकार हुआ। यह भी पढ़ें- महुआ से ताजपुर-समस्तीपुर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी - अमिताभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.