गया, जनवरी 21 -- बांकेबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव से मंगलवार रात महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक हुसैनगंज गांव का रहनेवाला अवधेश कुमार है। पुलिस ने उसके पास से 2 लीटर महुआ शराब बरामद की है। बांकेबाजार के थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हुसैनगंज गांव के अवधेश कुमार को उसके घर से 2 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाने में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.