गया, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर 16 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की और शिवराज दास को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...