लातेहार, दिसम्बर 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ साप्ताहिक मंगलवारीय बाजार में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब तकरीबन 50 लीटर महुआ शराब एवं हड़िया को जब्त कर सड़क पर बहाकर नष्ट कर दिया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने स्वयं किया। पुलिस टीम ने बाजार एवं आसपास के कई इलाकों में गश्ती और छापेमारी की। इस दौरान कई स्थानों से अवैध रूप से बेची जा रही शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महुआ शराब एवं हड़िया बेचना कानूनन अपराध है और इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस द्वारा ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.