महुआ विधायक संजय सिंह ने होटल में युवती का किया शोषण, तेजप्रताप यादव का चिराग के MLA पर संगीन आरोप
पटना, अगस्त 30 -- जेजेडी सुप्रीमो तेजप्रताप यादव ने केंद्रीय मंत्री और लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक संजय सिंह पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। तेजप्रताप यादव ने संजय सिंह पर आरोप लगाया है कि विधायक ने होटल में युवती का शोषण किया और पैसे देकर पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश भी की थी। तेजप्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर महुआ विधायक संजय सिंह को लेकर संगीन आऱोप लगाए हैं। तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'महुआ विधायक संजय सिंह को लेकर गंभीर आरोपों पर उठे सवाल.महुआ से विधायक एवं मंत्री संजय सिंह को लेकर दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और उसके शोषण का प्रयास किए जाने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि होटल कर्मियों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाला गया। इसके बाद मामले को लगभग 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.