हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। नि.सं. महुआ अनुमंडल के चेहराकलां के कटहरा निवासी मो. सरफराज एजाज ने हाजीपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में महुआ निवासी एवं विधायक सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह के विरुद्ध एक परिवाद पत्र दायर किया है। परिवाद पत्र में आरोप लगाया है कि उनके महुआ स्कूल के नामांकन और सेहान हाईस्कूल के नामांकन में जन्म तिथि में अंतर है। सीजेएम की अदालत में दायर परिवार पत्र में परिवादी का बयान दर्ज किया गया। (हाजीपुर से अमिताभ सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...