महुआ में हुई अच्छी बारिश से खरीफ उत्पादक किसान हुए बाग-बाग
हाजीपुर, अगस्त 5 -- बुधवार को श्लेषा नक्षत्र की हुई जमकर बारिश ने खरीफ उत्पादकों के चेहरे पर रौनक लौटा दी है। यह बारिश फसल के लिए काफी अहम माना जा रहा है। किसान इस नक्षत्र की बारिश से बाग-बाग हुए हैं। किसानों ने बताया कि यह बारिश फसल के लिए संजीवनी साबित हो रही है। अभी भी 30 से 35 प्रतिशत किसान धान रोपनी से वंचित है। वह इस बारिश में रोपनी करने में जुट गए हैं। किसानों ने बताया कि यह पहली ऐसी बारिश है जो खेतों में पानी लगी है। जिसमें धान रोपनी के लिए पंपिंग सेट से पानी चलाना नहीं पड़ रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि इस नक्षत्र की बारिश फसल के लिए काफी फायदेमंद होती है। किशन अर्जुन सिंह,अवधेश सिंह आदि बताते हैं कि श्लेषा नक्षत्र की बारिश में शुकुल आम के रेशे गल जाते हैं और वह पूरी तरह रस से भर जाता है। बीते 03 अगस्त को श्लेषा नक्षत्र का आगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.