महुआ में स्वर्णकार संघ की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
हाजीपुर, अगस्त 20 -- स्वर्णकार संघ की एक अहम बैठक यहां पुराना बाजार में हुई। इस बैठक में समाज के लिए संघ के द्वारा कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव राजू साह ने की। इस मौके पर कृष्ण भगवान सोनी, रविन्द्र प्रसाद, महेश साह, शशि कुमार, हरिओम कुमार, ददन साह, संतोष साह, प्रमोद कुमार, सुभाष सोनी, विनोद प्रसाद, श्याम बाबू सोनी ने सोना खरीद में धांधली को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। बताया कि 08 टन सोना भारत में प्रत्येक वर्ष खरीदा जाता है। वही 04 टन पूंजीपतियों के पास चला जाता है। इसके साथ ही बिहार के अंदर स्वर्ण व्यवसाई के साथ घट रही घटना को लेकर चिंता जाहिर किया गया और इस पर रोक लगाने की मांग की गई। -नवनीत कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.