हाजीपुर, जून 24 -- महुआ, एक संवाददाता मोहर्रम शुक्रवार को हो रहा है। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया की खरीदारी कर रहे हैं। महुआ में बुधवार को पांच से लेकर 60 हजार रुपए तक में ताजिया की बिक्री हुई। कर्बला पर पहलाम के लिए मुस्लिम परिवार के लोग अपने कद के अनुसार इसकी खरीदारी कर रहे हैं। यहां जवाहर चौक स्थित शाही मस्जिद परिसर में ग्रामीण कारीगर द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक ताजिया बनाया गया है। यहां ताजिया क्या कारोबार कर रखे सज्जाद ने बताया कि ईद के बाद ताजिया का निर्माण शुरू हो जाता है। बांस की कमाचियों को सजकर एक से बढ़कर एक ताजिया का निर्माण कारीगरों द्वारा किया जाता है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर तैयारियां पूरी, अंतिम चरण में ताजियों की सजावट उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर 5 हजार से लेकर 60 हजार और उससे भी अधिक का ताजिया बनाया...