हाजीपुर, फरवरी 27 -- महुआ,एक संवाददाता। आपदा से हम कैसे बचे,प्राकृतिक आपदा आने पर क्या करें और क्या नहीं करें। इसको लेकर गुरुवार को यहां विभिन्न विभाग के द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। यह दौरान उन्होंने लोगों को आपदाओं से बचने और बचाने की भी जानकारी दी। इस मॉक ड्रिल अभियान में फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग,स्काउट गाइड के सदस्य और भूकंपरोधी दस्ता ने भाग लिया। सुबह में करीब 9 बजे हुटर बजती है और अग्निशमन से लेकर स्वास्थ्य, भूकंपरोधी और स्काउट गाइड दस्ते सक्रिय हो जाते हैं। आग लगने पर सूचना फायर ब्रिगेड को मिलती है और वह सायरन बजाते हुए घटनास्थल पहुंचती है। जहां पर लगी आग को उनके द्वारा बुझाया जाता है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलती है और एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाती है। जहां पर आपदा पीड़ित को उस पर स्काउट गाइड के सदस्य लादते हैं और अस्पता...