हाजीपुर, मार्च 8 -- महुआ, एक संवाददाता स्थानीय जवाहर चौक स्थित विवाह भवन पर रविवार को 21 जोड़े लड़का-लड़की की सामूहिक तौर पर पाणि ग्रहण संस्कार कराया गया। इस मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ी और दूल्हा-दुल्हन को आशीष दिया। यहां सामूहिक विवाह को लेकर लोगों की भीड़ भार बनी रही। दूल्हे की बारात निकाली गई। जिसमें युवा वर्ग खूब ठुमके लगाए। यहां दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे पक्ष से आए बरातियां को गाली गीतों से स्वागत किया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आरके डेयरी के रंधीर कुमार,जानकी एक्यूप्रेशर के डॉ प्रमोद कुशवाहा, पूर्व उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार राय, पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह, मोहन सिंह, तेज प्रताप यादव, बच्चा बाबू, अनिता, रिंकू शर्मा, रेखा, रागिनी, शबनम, खुशबू आदि ने सहयोगात्मक भूमिका निभाई। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मीना शर्...