महुआ में बाइक की ठोकर से महिला और बाइक सवार की मौत
हाजीपुर, मई 19 -- महुआ । एक संवाददाता महुआ-ताजपुर सड़क पर महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर बेलवा में मंगलवार की शाम बाइक की ठोकर से सब्जी खरीदकर घर लौट रही महिला समेत दो की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। गंभीर रूप से घायल महिला और बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां रात करीब 9 बजे दोनों ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल महिला की मौत घटना की जानकारी घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिल्की चक के रहने वाले सुरेश पासवान की पत्नी सह महुआ थाना में कार्यरत चौकीदार रत्नेश पासवान की भाभी करीब 65 वर्षीया ललिता देवी हरपुर बेलवा सब्जी खरीदने गई थीं। वह सब्जी खरीदने के बाद सड़क पर आई ही थीं कि बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.