हाजीपुर, मार्च 14 -- महुआ, एक संवाददाता। रमजान महीने के चौथे जुम्मा पर महुआ के शाही मस्जिद सहित आसपास के एन मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। यहां पर रोजेदारों ने समय के अनुसार दोपहर 01 बजे तरावीह की नमाज अता कर समाज में अमन चयन के लिए अल्लाह से इबादत की। मौलवी के द्वारा खोतबा जारी होते ही रोजेदार नमाजियों की जमात खड़ा हुई। इस दौरान उन्होंने घर परिवार और समाज में अमन चयन के सलामती और मुल्क की हिफाजत के लिए अल्लाह तआला से दुआ की। यहां थाना के पास शाही मस्जिद में तो नमाजियों की भारी भीड़ हुई। जिससे जगह छोटा पड़ गया। डोगरा के मो इम्तियाज, मो रव्वानी, महुआ के हाफिज तौकीर सैफी, मो सलाम, महमूद आलम, हाजी मजहर हसन, मो दिलसार आदि ने बताया कि पाक-ए-रमजान का तीसरा अशरा शुरू है। यह तीसरा अशरा अल्लाह से रहमत से मालामाल होने की है। इस अशरे में नेक ब...