हाजीपुर, जून 25 -- महुआ । एक संवाददाता बाइक और कार सवार अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर एटीएम कैश वैन को रोककर लूटने की कोशिश की, हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी कई किलोमीटर भगाई और भीड़भाड़ वाले रानीपोखर चौक पर लाकर रोक दिया। यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने एक अपराधी को पिस्टल के साथ दबोच लिया। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए करीब आधा दर्जन अपराधी भागने में सफल रहे। कमांडो की वर्दी में पीछा करने वाले अपराधी महुआ-हाजीपुर मार्ग के पानापुर से ही पीछा करना शुरू किया। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने कई बार वैन के चालक को गनप्वाइंट पर लेने का भी प्यास किया। अपराधियों का पीछा रानीपोखर में जाकर समाप्त हुआ। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महुआ स्थित एक बैंक से रुपए लेकर कैश वैन हाजीपुर के लिए चली। कैश वाहन लेकर जा रहे चालक...