हाजीपुर, मार्च 16 -- महुआ,एक संवाददाता। प्रखंड की गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष का निर्वाचन को रद्द कर दिया गया है। न्यायालय संयुक्त प्रबंधक सहयोग समितियां तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के द्वारा जारी आदेश में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष द्वारा मांगे गए सबूत की ठोस साक्ष्य न्यायालय को नहीं समर्पित किए जाने के कारण यह आदेश जारी किया गया है। न्यायालय द्वारा की गई सुनवाई में बताया गया है कि उक्त पंचायत के निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार खन्ना का मतदाता सूची में नाम महुआ नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में अंकित है। उन्होंने नगर पंचायत के मतदाता सूची से अपना नाम विलोपित नहीं करवाया। उनके द्वारा इसकी साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण निर्वाचन को रद्द किया गया है। मालूम हो कि उक्त पंचायत के मंजय कुमार अग्निहोत्री उर...